बिजनौर, फरवरी 7 -- मोहल्ला गोविंदनगर निवासी एक दुकानदार व उसके पुत्र को तीन युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। गुरुवार को मौहल्ला गोविंदनगर निवासी रणवीर सिंह पुत्र बलवीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी दुकान पर बैठा था तभी शराब के नशे में दुकान पर तीन युवक हरनाम सिंह उर्फ नामा पुत्र महेंद्र सिंह फक्कर निवासी ब्रह्मपुरी, हरदीप सिंह पुत्र गुरबचन सिंह निवासी गोविंदनगर व गुरमुख सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी ब्रह्मपुरी आये और गाली गलोच करते हुए उससे मारपीट करने लगे उसी समय पहुंचे उसके पुत्र मनिन्दर सिंह से भी मारपीट की। भीड़ इकट्ठा होती देख तीनो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.