कुशीनगर, मार्च 8 -- कुशीनगर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने ग्रो सेफ फूड अभियान के अन्तर्गत जनपद के सभी कृषि रक्षा रसायन विक्रेताओं के प्रतिष्ठान पर अभियान का पोस्टर लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पोस्टर का वितरण किया जा रहा है। पोस्टर पर सही रसायन, छिड़काव हेतु मात्रा, रसायन के प्रयोग से होने वाले हानि से सम्बन्धित हेतु सुझाव, नकली मिलावटी एवं घटिया रसायन से सम्बन्धित जानकारियां दी गयी हैं। रसायन विक्रेता अपने प्रतिष्ठान पर अभियान के पोस्टर जरूर चस्पा कर लें। ताकि कृषकों को अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...