गंगापार, जनवरी 10 -- कस्बे के जेठवारा मार्ग पर कोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलने के बाद फुटपाथी दुकानदारों की रोज़ी-रोटी पर सीधा संकट खड़ा हो गया है। वर्षों से सड़क किनारे जीवन यापन कर रहे सैकड़ों छोटे दुकानदार अब अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ने को मजबूर हैं। प्रशासन द्वारा प्रस्तावित वेंडिंग जोन को उनके पुनर्वास का विकल्प बताया गया, लेकिन ज़मीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है। बुलडोजर कार्रवाई के बाद दुकानदारों ने जैसे-तैसे वेंडिंग जोन का रुख किया, पर वहां हालात इतने बदतर हैं कि दुकान लगाना भी चुनौती बन गया है। वेंडिंग जोन में पहले से ही भारी अतिक्रमण व्याप्त है। गर्म कपड़ों की बड़ी-बड़ी दुकानें, गैरेज, स्थायी निर्माण और खड़ी गाड़ियां पूरे क्षेत्र पर कब्जा जमाए हुए हैं। सब्जी ठेला, फल विक्रेता और छोटे फेरीवालों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.