फतेहपुर, जनवरी 3 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र के धौरहरा निवासी बिपिन कुमार ने पुलिस को बताया कि कि मांझेपुर बाजार मे किराना दुकान खोले हुए है। शनिवार को लघुशंका जाते वक्त पड़ोसी दुकानदार को दुकान की जिम्मेदारी देकर गया था। वापस आया तो गुल्लक से 26 हजार गायब मिले। दुकानदार को दुकान से निकलते हुए देखने पर शंका की बात कही। थाना थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...