बिहारशरीफ, जनवरी 16 -- दुकानदार पर किशोर के साथ मारपीट करने का आरोप शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के कसार थाना क्षेत्र के चांदी गांव में किराना दुकान में चोरी का आरोप लगाकर दुकानदार द्वारा 12 वर्षीय किशोर के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल किशोर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान चांदी गांव निवासी स्व. सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र रॉकी कुमार के रूप में की गई है। घायल ने बताया कि वह गांव के बबलू कुमार की किराना दुकान से कुरकुरे खरीदने गया था। इसी दौरान उसके हाथ से पैसे हवा के कारण नीचे गिर गए। जब वह पैसे उठाने के लिए झुका तो दुकानदार ने उस पर पैसे चोरी करने का आरोप लगा दिया। गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उसके सिर और चेहरे पर चोटें आईं। इधर,दुकानदार ने कहा कि किशोर दुकान से पैसे चोरी कर भाग रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.