गाज़ियाबाद, फरवरी 13 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। टीला मोड थानाक्षेत्र के प्रेम गार्डन में मोबाइल की सही से मरम्मत नहीं करने की शिकायत करने र दुकानदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ग्राहक के साथ जमकर मारपीट की। मामले में पीड़ित ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पसौंडा निवासी शोएब का कहना है कि उसके भाई मोहम्मद शमी ने गरिमा गार्डन में स्थित मोबाइल की दुकान पर अपने मोबाइल की मरम्मत करवाई थी। आरोप है कि दुकानदार ने मोबाइल ठीक नहीं किया था। जिस कारण शमी दोबारा मोबाइल दिखाने गया था। आरोप है कि मोबाइल दोबारा दिखाने पर दुकानदार उवेद खान ने अपने साथियों जुनैद खान, उमर, हाजी कमरू के साथ मिलकर उसके भाई पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। हमलावरों ने उसे जमकर पीटा। हमले में शमी के हाथ और सिर में गंभीर चोट लगी है। शोर शराबा होने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.