गढ़वा, फरवरी 9 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत आढ़तियों द्वारा ग्राहकों के साथ तौल में गड़बड़ी कर ठगी किए जाने का मामला एक बार फिर सामने आया है। अबकी बार करमु होटल के समीप स्थित आढ़ती सतीश साह के यहां ग्राहक सुजीत सोनी के साथ कथित रूप से वजन कम कर भुगतान करने की कोशिश की गई। उसका विरोध करने पर मामला उजागर हुआ। ग्राहक सुजीत ने बताया कि वे 62 किलो 325 ग्राम धान बेचने के लिए सतीश साह के पास पहुंचे थे। तौल के दौरान आढ़ती द्वारा वजन घटाकर 59 किलो दिखाया गया। जब उन्होंने इसका विरोध किया और लोगों को बुलाया, तब आढ़ती ने मशीन में माइनस होने की बात कहते हुए गलती स्वीकार की। बाद में 62 किलो के अनुसार पूरा भुगतान किया। सुजीत ने बताया कि बाजार में पहले भी वजन घटाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। उक्त कारण उन्होंने इस बार अपना धान पहले से ही दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.