कानपुर, फरवरी 11 -- कानपुर, संवाददाता। सीसामऊ में एक महिला ने दुकानदार पर बैड टच कर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट कराई है। दुकानदार ने महिला को इलाज के बहाने दुकान बुलाया था, जहां उसने अकेले होने का फायदा उठाया। गुजैनी में रहने वाली महिला के मुताबिक वह नर्सिंग का काम जानती है। पीरोड में कॉस्मेटिक की दुकान किए अभिषेक गुप्ता पिछले एक माह से फोन कर एक गर्भवती महिला को देखने की बात कह रहा था। इसके बाद आठ फरवरी की रात को फिर से कॉल आई। विश्वास कर दुकान पहुंच गई। दुकान में गर्भवती महिला नहीं थी। आरोप है कि दूसरे फ्लोर में बहाने से ले गए अभिषेक ने बैड टच कर छेड़खानी की। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...