लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- पलियाकलां। मझगई क्षेत्र में एक दुकानदार ने कुछ लोगों पर सामान खरीदने के बहाने हजारों की नगदी व सोने की एक चेन छीन ले जाने का आरोप लगाया है। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। उधर पुलिस का कहना है कि मामला मारपीट का है, जिसे लूट का रुप देने की कोशिश की जा रही है। मझगई निवासी धर्मपाल की पृथ्वीपुरवा में इलेक्ट्रानिक की दुकान है। बुधवार को दोपहर करीब 2.30 बजे तीन लोग सामान खरीदने के बहाने दुकान में घुस गए और उन्हें पकड़ लिया। इस बीच एक युवक ने गल्ले में रखे 30 हजार रुपये निकाल लिए और दूसरे ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली। इसके बाद हमलावरों ने उनकी पिटाई की और जब उन्होंने शोर मचाया तो लोगों के आने से पहले हमलावर फरार हो गए। इसके बाद धर्मपाल ने मझगई पुलिस को तहरीर देकर घटना से अवगत कराया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.