हरदोई, अगस्त 29 -- माधौगंज। कस्बे के सदर बाजार स्थित कैला आभूषण भण्डार की दुकान पर गुरुवार को करीब साढ़े तीन बजे दो महिलाएं पहुंचीं। घर में बीमारी का हवाला देकर सोने के नकली आभूषण बेचने की बात कही। दुकानदार ने संदेह जताकर जानकारी की। इसके बाद आभूषण चेक किया तो नकली निकले। जालसाजी की सूचना पर दुकानदार के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। दुकानदार प्रमोद सोनी ने बताया कि महिलाओं ने पहले तो सुरसा थाने के अछरामऊ निवासी होने का दावा किया। इसके बाद पुलिस की पूछताछ में एक महिला ने सुरसा थाने के गांव चपरतला मजरा सहुंतेरा निवासी व दूसरी ने पिहानी चुंगी के अब्दुलपुरवा की रहने वाली होना कबूल किया है। आक्रोशित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि इससे पूर्व कई घटनाएं ऐसी हो चुकी हैं जिनमें दुकानदारों का नुकसान हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.