मैनपुरी, दिसम्बर 10 -- गिहार कालोनी के समीप जैकेट बेच रहे दुकानदार को बाइक सवार जबरन उठा ले गए। जिससे आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में सूचना पुलिस का दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अग्रवाल निवासी चिराग पाथरिया पुत्र वीरेंद्र कुमार गिहार कालोनी के समीप दुकान लगाकर गर्म कपड़े बेचता था। बुधवार शाम 3 बजे की तरफ पांच से छह लोग बाइक से आए और मारपीट करने लगे। जिसके बाद उक्त युवक उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। कुछ देर बाद युवक वापस दुकान पर पहुंचा। पुलिस के पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि उक्त लोग उसे पाल नगर ले गए थे। जहां उसकी पुन: मारपीट कर उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस की पूछताछ में मामला पुरानी रंजिश का निकल कर आया है। अब पुलिस आ...