रामपुर, जनवरी 8 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी निवासी संचित सक्सेना की ज्वाला नगर की श्याम कॉलोनी में मोबाइल फोन रिपेयरिंग की दुकान है। उसका आरोप है कि लेबर कॉलोनी के चार लोगों ने दो जनवरी को उस वक्त पीट दिया जब वह दुकान बंद कर वापस घर लौट रहा था। हमले में उसके चोटें आई हैं। पुलिस ने एसपी के आदेश पर पवन दीप, हरशी, वासू, यश व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...