उन्नाव, जनवरी 29 -- उन्नाव। सोशल मीडिया पर गुरुवार दोपहर युवकों से एक दुकानदार को मारने पीटने का वीडियो वायरल होने पर चर्चा का विषय बना रहा है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धुत युवकों ने बीच सड़क जमकर तांडव मचाया। मामूली कहासुनी के बाद युवकों ने बिरयानी दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। यह पूरी घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर टेंपो स्टैंड की बताई जा रही है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कानपुर टेंपो स्टैंड के पास ठेले पर बिरयानी बेचने वाले युवक से कुछ लोगों की मामूली कहासुनी हो गई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक शराब के नशे में थे और बात बढ़ते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते युवकों ने मिलकर बिरयानी दुकानदार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे के स्टूल से वार किया, जि...