गिरडीह, दिसम्बर 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड रोड पदम चौक के पास स्थित एक जूता दुकान के दुकानदार के बेटे के साथ मारपीट की गयी है। मारपीट में चूड़ी मोहल्ला निवासी मो जिसान शेख को गंभीर चोट लगी है। इस संबंध में नगर थाना में दुकानदार मो पुरीद शेख उर्फ बबलू की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। मो फरीद शेख का कहना है कि उनकी दुकान पर कुरेशी मोहल्ला निवासी जिगर कुरैशी व रहीस कुरैशी जूता लेने आये थे। जूता के दाम में मोल भाव में दाम में सहमति नहीं बनने के कारण वे लोग जूता नहीं लिये और चले गये। इसके बाद आठ बजे रात उसका बेटा मो जिसान शेख दुकान बंद कर रहा था। इसी समय जिगर कुरैशी व रहीश कुरैशी अन्य 8 लोगों के साथ हथियार के साथ उसकी दुकान पर आये और उसके बेटे पर हमला कर दिया।

हिंदी हिन्दु...