कानपुर, दिसम्बर 8 -- कल्याणपुर। पनकी रोड विक्रम नगर निवासी गिरीश कुमार वर्मा द मोबाइल गैलरी के नाम से शॉप चलाते हैं। गत 24 अगस्त की रात साइबर ठगों ने उनके इंडसइंड बैंक खाते से आठ बार में 80 हजार की रकम पार कर दी। वहीं इंदिरा नगर गुप्ता सोसाइटी निवासी श्याम नारायण दीक्षित के खाते से भी शातिरों ने तीन बार में 11 हजार की रकम पर कर दी। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...