लखीमपुरखीरी, फरवरी 13 -- मोहम्मदी, संवाददाता। कस्बा के एक मोबाइल शॉप मे घुसकर ब्याज की रकम समय पर चुकता न करने पर दुकानदार की सरे राह लात घूसों से पिटाई की गई। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले में दूसरे दिन नमिता आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।कस्बा के मोहल्ला पश्चिमी लखपेड़ा निवासी सुजीत राठौर ने बताया कि उसने ढाई लाख की रकम 5 फीसदी ब्याज पर भाजपा नेता राजपाल से उधार ली थी। गारंटी में दो अलग-अलग बैंक शाखा की चेक दी थी। जिसे मय ब्याज दो लाख 58 हजार वापस कर दी थी। इसके बाद भारी भरकम ब्याज जोड़ कर और रुपया देने का दबाव बनाया जाने लगा। पीड़ित ने असमर्थता जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...