हजारीबाग, जनवरी 9 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत करोंज मोड़ स्थित कुशवाहा बीज भंडार दुकान के बाहर खड़ी टाटा 407 मालवाहक वाहन को चोरों ने निशाना बनाने की कोशिश की। हालांकि दुकानदार प्रह्लाद कुशवाहा की सतर्कता से पहुंचे चोर गिरोह के लोग उल्टे पांव भाग खड़े हुए। पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब एक बजे की है। बताया जाता है कि चोर गिरोह के लोग एक बोलेरो से दुकान के पास पहुंचे। बोलेरो से उतरकर दो लोग दुकान के बाहर खड़ी टाटा 407 वाहन के पास पहुंचते हैं और वाहन के गेट को खोलने की कोशिश करते हैं। इसी बीच दुकान के उपरी मंजिल पर रहने वाले दुकानदार प्रह्लाद कुशवाहा आहट सुनकर बाहर निकल कर शोर मचाते हैं। जिसके बाद चोर गिरोह के लोग तेजी से अपने वाहन पर बैठकर फरार ह...