फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 24 -- कंपिल, संवाददाता कंपिल-कायमगंज मार्ग पर बुधवार दोपहर एक चलती बाइक आग का गोला बन गई। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही देर में पूरी जल गई। गनीमत रही कि बाइक सवार ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया। क्षेत्र के ग्राम भैंसरी निवासी बांकेलाल कश्यप गांव में ही किराने की दुकान चलाते हैं। बुधवार की दोपहर वह अपनी बाइक से दुकान का सामान लेने के लिए कायमगंज जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाया। पेट्रोल डलवाने के बाद जैसे ही वह सड़क किनारे पहुंचे, अचानक उनकी बाइक से धुआं उठने लगा। रास्ते में मची चीख-पुकार बाइक से धुआं उठता देख राहगीरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जब तक बांकेलाल कुछ समझ पाते, बाइक से लपटें निकलने लगीं। उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.