देवरिया, फरवरी 2 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। खामपार थाना क्षेत्र के कुकुर घांटी चौराहे पर चाय दुकानदार की पीट-पीट कर हुई हत्या के विरोध में रविवार की सुबह ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी व सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर भटनी-भिंगारी मार्ग पर शव रख कर जाम कर दिया। दो घंटे तक मुख्य मार्ग जा रहा। पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग माने और सड़क से हटे। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका। कुकुर घांटी के रहने वाले अवधराज खरवार (60) पुत्र वुचूक चौराहे पर शराब की दुकान के बगल में चाय-पकौड़ी की दुकान चलाते थे। गुरुवार की शाम अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब लेने के बाद कुछ युवक नशे की हालत में उनकी दुकान पर पहुंचे और बिना पैसे दिए पकौड़ी उठाकर खाने लगे। विरोध करने पर युवकों ने अवधराज के साथ मारपीट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.