कौशाम्बी, जनवरी 8 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के आमा कुआं गांव निवासी एक दुकानदार की बुधवार को मौत हो गई। परिजनों ने ठंड की आशंका जाहिर की है। दिवंगत के पुणे में रह रहे बेटों के आने के इंतजार में न तो शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका और न ही अंतिम संस्कार किया गया। आमा कुआं गांव निवासी 50 वर्षीय कामता प्रसाद ने गुमटी में पान-गुटखा की दुकान खोल रखी थी। बुधवार की शाम करीब छह बजे उसकी अचानक दुकान में तबीयत बिगड़ गई। इसकी जानकारी होने पर पहुंचे परिजन उसको लेकर अस्पताल जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में ही सांसें थम गईं। परिजनों के मुताबिक दिवंगत कामता को कंपकपी होने के साथ ही उल्टियां हो रहीं थीं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि ठंड की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई होगी। घटना की जानकारी राजस्व निरीक्षक को दी गई है। लेखपाल विपिन साहू का कहना है कि म...