शाहजहांपुर, दिसम्बर 12 -- कलान। नगर के थाना मोड़ क्षेत्र में शाम को दो युवकों ने प्रमोद गुप्ता की रेडीमेड की दुकान पर चूना लगा दिया। युवकों ने बच्चे का सूट देखने का बहाना बनाया और एक युवक ने घर पर बात करने के नाम पर मोबाइल मांग लिया। प्रमोद दूसरे ग्राहक में ध्यान देने लगे तो युवक ने मोबाइल से सिम निकाल लिया और इत्मीनान से चले गए। कुछ देर बाद प्रमोद के बेटे अमित गुप्ता ने मोबाइल मांगा, तो सिम गायब होने का पता चला। जांच करने पर खाता में 25,200 रुपए की कमी देख प्रमोद के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रमोद ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवकों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने लोगों से भी संदिग्धों की पहचान में मदद करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...