देवरिया, जनवरी 13 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के रेलवे स्टेशन गेट के समीप सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो दुकानदार आपस में भिड़ गए। घटना को देखने के लिए मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। वार्ड नंबर छह स्थित रेलवे स्टेशन गेट के पास मसाला और हल्दी बेच रहे दो दुकानदारों के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। दुकानदारों के बीच मारपीट होने से आसपास के लोग और राहगीर मौके पर रुक गए, जिससे वहां भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया, तब जाकर मामला थमा। इस दौरान तमाशबीनों की भीड़ के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं लोगों के बीच बचाव के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.