रांची, जनवरी 31 -- रांची, वरीय संवाददाता। हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन गौशाला चौक के पास रहने वाले दुर्गेश कुमार लाल को दुकानदार समेत पांच लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। मारपीट की घटना में दुर्गेश का सिर फूट गया और हाथ की हड्डी टूट गई। हमलावरों ने भागते समय पीड़ित के गले से सोने की चेन छीन ली। जेब में रखे दस हजार रुपया निकाल लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी को सदर अस्पताल में इलाज कराया। इस संबंध में दुर्गेश की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। दर्ज मामले में उन्होंने बताया है कि उसने 29 जनवरी को रात में अपने आवास के पास गाड़ी खड़ा किए थे। वह गुरुवार की सुबह जब गाड़ी के पास पहुंचे तो पास में दुकान चलाने वाले मुन्ना अग्रवाल, साला बंटी और निरंजन समेत पांच अन्य लोगों के साथ एकमत होकर हमला कर दिया। रॉड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.