पूर्णिया, दिसम्बर 16 -- रूपौली, एक संवाददाता। रूपौली बाजार की सड़क के दोनों किनारे अतिक्रमणमुक्त होने के बाद फुटकर विक्रेताओं ने जगह आवंटित करने को लेकर एक बैठक का आयोजन प्रखंड मुख्यालय स्थित फैसिलिटी भवन में किया। बैठक में विधानसभा के विधायक कलाधर प्रसाद मंडल मौजूद थे। फुटकर विक्रेताओं ने जगह आवंटित करने को लेकर एक आवेदन विधायक को सौंपा। फुटकर विक्रेताओं ने बताया कि हम सभी रुपौली बाजार स्थित एस सड़क के दोनों साइड अस्थाई दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। अतिक्रमण मुक्त होने से दुकानें हट गई। हमलोगों के पास दुकानदारी करने के अलावा जीविकोपार्जन का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। दुकान बनाने को लेकर दूसरा जगह नहीं है जबकि रूपौली में सड़क के दोनों साइड सड़क की 35 फीट जमीन को छोड़कर भी कुछ जगहों पर दुकान बनवाया जा सकता है। जिससे सभी गरीब ...