गुड़गांव, नवम्बर 1 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 के तहत, नगर निगम गुरुग्राम ने अस्मी संस्था के सहयोग से शहर को स्वच्छ और सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए दो स्थानों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। सेक्टर-10 ए मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिन्दुस्तानी, बुलंद आवाज़ वेलफेयर सोसाइटी की उपाध्यक्षा प्रिंका यादव और अस्मी संस्था की संस्थापिका शोभा लाल उपस्थित रहीं। कुलदीप हिन्दुस्तानी ने दुकानदारों से अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने और प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने में योगदान देने की अपील की। प्रियंका यादव ने पॉलिथीन की जगह कपड़े के थैले का उपयोग करने का आग्रह किया। शोभा लाल ने सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी दी और पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनान...