लातेहार, फरवरी 15 -- चंदवा प्रतिनिधि। जिला परिषद परिसर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वर्षों से अस्थायी दुकान लगाकर जीवनयापन कर रहे दुकानदारों के सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो गया है। एनएच सड़क और पूर्व निर्मित मार्केट के बीच खाली पड़ी जमीन पर चार दुकानदार करीब 20 वर्षों से चाय, लिट्टी, अंडा व नाश्ते की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। इसी स्थान पर मात्र दो स्थायी दुकानों के निर्माण के लिए टेंडर जारी होने की सूचना से दुकानदारों में चिंता बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि यदि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के निर्माण होता है, तो चारों परिवार बेरोज़गार हो जाएंगे। इस संबंध में उन्होंने लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राम से शिकायत की। सूचना मिलते ही विधायक मौके पर पहुंचे, स्थल का निरीक्षण किया और दुकानदारों की समस्याएं सुनीं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.