कानपुर, फरवरी 14 -- चकेरी। जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ मंदिर में शनिवार दोपहर पुलिस मंदिर से फूल दुकानदारों को किनारे करवाने पहुंची। जहां दुकानदारों ने पुलिस कर्मियों पर अभद्रता कर गाली गलौज करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। साथ ही दुकानदारों ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कार्यालय जाकर शिकायत भी की। जाजमऊ सिद्धनाथ मंदिर के सेवादार शरद सैनी, सुभाष, बासू सैनी आदि ने बताया कि वे पिछली कई पीढ़ियों से मंदिर के सेवारदार हैं और मंदिर के अंदर फूलों की दुकान लगाते हैं। बताया कि शनिवार दोपहर मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां चल रही थीं। तभी जाजमऊ थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ आये और दुकानों को हटवाने लगे। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने दुकानदारों से अभद्रता कर गाली गलौज भी की। इस पर दुकानदारों ने विरोध कर हंगामा करना शुरू कर दिया। उनक...