बिजनौर, जनवरी 10 -- मेडिकोज मिइंडज प्राइवेट लिमिटेड जलालाबाद की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सामाजिक संस्था दुआ फाउंडेशन के सदस्यों व मीडियाकर्मियों को सम्मानित किया गया। जलालाबाद में मेडिकोज मिइंडज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एक सम्मन समारोह का आयोजन किया गया। डायरेक्टर एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी डॉ महमूद कुरेशी भोलू ने कहा कि समाजसेवी वसीम कुरेशी के मार्गदर्शन में दुआ फाउंडेशन से जुड़े लोगों ने सामूहिक विवाह का कार्यक्रम कर नजीबाबाद के इतिहास में एक मिसाल पेश की है। महबूब अहमद और पूर्व ब्लाक प्रमुख पद प्रत्याशी डॉ मकसूद अहमद ने कहा कि अच्छे कार्य करने वालों का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है। इस मौके पर दुआ फाउंडेशन के अध्यक्ष अब्दुल्ला गुलज़ार, हाजी शमीम कुरेशी, मास्टर मोहम्मद असलम, इरफान कुरेशी, अब्दुल सत्ता...