गोंडा, फरवरी 18 -- गोंडा। शहर में नगर कोतवाली से चंद कदम दूर प्रसिद्ध बाबा दुःखहरणनाथ मंदिर का ताला तोड़कर मंगलवार की रात चोर घुस गए। मंदिर के अंदर रखा दानपात्र तोड़कर उस में रखे हजारों रुपए चुरा ले गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि हिन्दुस्तान किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मंदिर के महंत राघवेंद्र मोहन ने बताया कि मंदिर के कपाट दस बजे के बाद बंद कर दिए जाते है। मंगलवार रात भगवान भोलेनाथ की आरती कराने के बाद मंदिर बंद कर दिया गया। बुधवार तड़के करीब चार बजे जब मंदिर खोलने पहुंचे तो देखा कि दानपात्र का ताला टूटा है। मंदिर के अंदर दीवार में जुड़ा दानपात्र टूटा है। इसमें रखे हजारों रूपये गायब थे। मंदिर में सुबह चार बजे आरती होने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु जल चढ़ाने पहुंचते हैं। नगर कोतवाली से चंद कदम दूर ...