चमोली, सितम्बर 28 -- गमशाली के दुंफूधार गांव में 11 अक्तूबर को बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार ने बताया कि शिविर जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की उपस्थिति में आयोजित होगा। शिविर में आम जनमानस को विधिक जानकारियों के साथ विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार की संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से उपस्थित लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों तक विधिक साक्षरता पहुंचाना और समाज के प्रत्येक वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.