मधुबनी, दिसम्बर 7 -- लौकही। दु:ख में घबराने से समस्याओं का समाधान नहीं होता है,इसका मुकाबला धैर्य के साथ करना चाहिये। उक्त बाते खुटौना में श्रीमद् भागवत कथा के क्रम में कथा वाचक वेदानन्द शास्त्री ने अपने प्रवचन के क्रम में कही। श्री कृष्ण की चर्चा करते हुए उन्होंने उनके द्वारा नन्द बाबा को अजगर से बचाने,कंस का वध कर मथुरा वासी को उसके अत्याचार से बचाने आदि प्रसंगों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में सत्य का अपनाना चाहिये,इससे आरंभ में थोड़ी परेशानी जरुर होती है,लेकिन विजय नश्चिति होती है। मौके पर नवकांत यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.