मुरादाबाद, जनवरी 8 -- दी ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित शिक्षा क्रांति प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। ग्राम चांदपुर में गुरुवार को हुए कार्यक्रम के दौरान ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष फहीम अहमद ने बताया कि फाउंडेशन की तरफ से 30 नवंबर को शिक्षा क्रांति प्रतियोगिता कराई गई थी, जिसमे जिले के अलग-अलग विद्यालयों से 430 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रतियोगिता में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रबंधक मोहम्मद रफी, अमित, अलीम अहमद, मोहसिन सिद्दीकी, अजीम खान, सरफराज, नासिर हुसैन, इरफ़ान सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.