बोकारो, फरवरी 18 -- जेईई मेंस परीक्षा परिणाम में दी पेन्टिकास्टल असेंबली स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया। इस वर्ष सफल विद्यार्थियों में अर्पण कुमार (98.64 परसेंटाइल), हर्षित सिंह (97.84 परसेंटाइल), सत्यम चौहान (97.66 परसेंटाइल), पीयूष चावला (92.37 परसेंटाइल), स्नेहा शर्मा (92.7 परसेंटाइल) शामिल हैं। वहीं पूर्ववर्ती बैच के विद्यार्थियों में पुरुषोत्तम नारायण (98.4 परसेंटाइल) एवं अशोक कुमार (94.35 परसेंटाइल) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया। इन शानदार उपलब्धियों पर विद्यालय की प्राचार्य डॉ. करुणा प्रसाद ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा यह सफलता उनके परिश्रम, दृढ़ संकल्प और लगन का परिणाम है। विद्यालय के निदेशक डॉ. डी एन प्रसाद, शैक्षणिक अधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.