रुडकी, फरवरी 23 -- लक्सर, संवाददाता । प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती अपने प्रेमी के घर जा बैठी और शादी की जिद पर अड़ गई। जानकारी मिलने पर युवती के परिवार के लोग युवक के घर पहुंचे। मामला बढ़ता देख वह लक्सर कोतवाली पहुंच गए। जहां पर प्रेमिका प्रेमी के साथ ही शादी किए जाने की जिद पर अड़ी रही। घंटो चली बातचीत के बाद आखिरकार दोनों पक्षों के बीच आगामी 27 फरवरी को उनकी शादी कर देने की बात पर मामले का निपटारा हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...