झांसी, दिसम्बर 6 -- ग्वालियर रोड से आईटीआई रेलवे क्रॉसिंग जाने वाले मार्ग पर कन्वेंशन सेंटर गेट नंबर 4 के सामने से रेलवे लाइन किनारे स्थित प्राचीन एवं प्रसिद्ध श्री श्री 1008 श्री जागेश्वर हरिहर धाम मंदिर तक जाने वाले मार्ग के विवाद पर शनिवार नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद झा एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट अजय यादव एवं नगर निगम के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर स्थलीय निरीक्षण किया और देखा की नगर निगम के अधिकारी आवासों, केंद्रीय उत्पाद सीमा शुल्क की आवासीय कॉलोनी, हरिहर धाम नगरवासियों एवं समिति के सदस्यों से मुलाकात कर देखा कि उक्त सरकारी रास्ते के अतिरिक्त अन्य कोई रोड मंदिर पर जाने के लिए नहीं है। मंदिर एवं उपरोक्त स्थलों की ओर जाने वाला यही एकमात्र मार्ग है। उन्होंने देखा कि उक्त सरकारी रास्ते पर काफी पुराना सीसी रोड डला है और दसियों वर्षों से इसी रास्ते...