नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- देश के बाकी राज्यों की तरह भारत की राजधानी दिल्ली में भी दिवाली की तैयारी शुरू हो गई है। इस बीच चांदनी चौक के लोगों को एक डर भी सता रहा है। चांदनी चौक के निवासियों के एक संगठन ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से त्योहारों के मौसम से पहले इस क्षेत्र में दमकल की गाड़ियां, एंबुलेंस और NDRF के जवानों को तैनात करने का आग्रह किया है। भाजपा नेता और चांदनी चौक नागरिक मंच के महासचिव, प्रवीण शंकर कपूर ने 'एक्स' (X) पर एक पोस्ट में कहा कि यह व्यापार केंद्र अवैध बाजारों की एक ऐसी समस्या से जूझ रहा है, जो पहले कभी नहीं देखी गई। इन बाजारों ने स्थानीय विधायकों और पार्षदों के राजनीतिक संरक्षण के तहत सड़कों पर अतिक्रमण कर लिया है। भाजपा नेता ने कहा कि इस साल स्थिति और भी खराब हो गई है। जबरदस्त भीड़ के कारण आपात स्थिति में स्थानीय लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.