नोएडा, अक्टूबर 14 -- 17 अक्तूबर से दस दिन लोगों को सुविधा मिलगी डिपो से चलने वाली 305 बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। दीपावली पर यात्रियों की सुविधा के लिए 17 अक्तूबर से नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो की बसें अधिक फेरे लगाएंगी। लगातार दस दिनों तक लोगों का अतिरिक्त फेरों की सुविधा मिलेगी। भीड़ होने पर देर रात तक भी बसों को चलाने की याेजना है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को सबसे अधिक भीड़ होने की संभावना है। ऐसे में डिपो की 305 बसें एक हजार से अधिक अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। त्योहारों पर हर रूट पर यात्रियों की भीड़ होती है। ऐसे में प्रत्येक रूट पर दूरी के मुताबिक बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसमें आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, बंदायू, मेरठ, बिजनौर और अन्य शहरों की बसें शामिल हैं। परिवहन निगम के...