अमरोहा, अक्टूबर 13 -- अमरोहा, संवाददाता। दीवाली पर्व नजदीक आते ही बाजार में पर्व की रौनक दिखने लगी है। जहां बाजार में दुकानें सजने लगी हैं। वहीं लोगों ने दीवाली की खरीदारी शुरू कर दी है। कपड़ा बाजार से लेकर सर्राफा बाजार में रौनक देखी जा रही है। रंगबिरंगी झालर, लाइट, दीये की बिक्री ने भी जोर पकड़ लिया है। स्थानीय ज्योतिषाचार्य पंडित आशुतोष त्रिवेदी के मुताबिक दीवाली पर्व की शुरुआत धनतेरस 18 अक्टूबर से होगी। 19 अक्टूबर को छोटी दिवाली और 20 अक्टूबर को दीवाली का पर्व मनाया जाएगा। 22 अक्टूबर को गोर्वधन पूजा और 23 अक्टूबर को भाईदूज का पर्व मनाया जाएगा। उत्साह, उमंग के इस त्योहार को मनाने की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। नगर के सभी बाजार में ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। कपड़े, लाइट, दीये आदि की बिक्री हो रही है। दीवाली को लेकर लोगों में उत...