लोहरदगा, अक्टूबर 8 -- लोहरदगा, संवाददाता। शारदीय नवरात्र और लक्ष्मी पूजा समाप्त होने के बाद जिलेवासी अब दिवाली की तैयारी में जुट गए हैं। जिलेवासी साफ-सफाई के साथ-साथ अपने-अपने घरों को चमकाने में दिन-रात जुटे हुए हैं। यही कारण है कि जिले का पेंट और रंग बाजार गुलजार हो रहा है। घरों और प्रतिष्ठानों की रंगाई-पुताई का काम शुरू हो गया है। लोग अपने घरों को नया लुक देने के लिए बाजारों में विभिन्न कंपनियों के पेंट खरीदने में मशगूल हैं। बाजार में एशियन पेंट्स, बर्जर, नेरोलैक, इंडिगो और ड्यूलक्स जैसी नामी कंपनियों के पेंट्स की बिक्री जोरों पर है। वहीं रंग कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई आकर्षक ऑफर और डिस्काउंट दे रही हैं। कई ब्रांड "बाय मोर गेट मोर" और "फेस्टिव ऑफर" के तहत गिफ्ट आइटम, कूपन और स्कीम भी चला रखा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.