नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- नई दिल्ली, ‌व. सं.। यूनेस्को द्वारा दीपावली को विश्व धरोहर घोषित करने का दिल्ली भाजपा ने स्वागत किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि इस घोषणा से पूरे सनातन समाज में खुशी की अनुभूति हो रही है। अब हर सनातनी का फर्ज है कि दीपावली सदा एक जीवंत त्योहार के रूप में मने। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दीपावली एक ऐसा पर्व है, जिसे कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर्षोल्लास से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर केंद्र और दिल्ली सरकार अपने सभी कार्यालयों को बुधवार को सजा रहे हैं। ऐसे में दिल्ली भाजपा कार्यालय को भी दो दिन तक सजाने का निर्णय लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...