मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 4 -- शहर के मेरठ रोड स्थित सिल्वर लीफ में गुरुवार को दीवाली एडिट-त्योहार कूचर फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें शहरवासियों को फैशन, परंपरा और आधुनिक ट्रेंड्स का खूबसूरत संगम देखने को मिला। आयोजक अंकिता बिंदल और इशा अग्रवाल ने इस इवेंट में देशभर के नामी डिजाइनर्स, ज्वेलरी ब्रांड्स और होम डेकोर विशेषज्ञों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। परिधानों, आभूषणों, फुटवियर और गृह सज्जा से जुड़ी नई कलेक्शन्स ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। एलीगेंस और जॉय ऑफ दीवाली थीम के साथ सजे हर स्टॉल ने त्योहार की चमक को और बढ़ाया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल, पल्लवी स्वरूप आदि महिलाओं ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.