कन्नौज, फरवरी 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मोहल्ला कोलियान में एक मकान की पुरानी दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे में गृह स्वामी समेत राजमिस्त्री दबकर घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। मोहल्ला कोलियान निवासी अफरोज 32 वर्षीय पुत्र अनवर हुसैन अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। शुक्रवार की सुबह वह खोजीपुर रंपुरा गांव निवासी राजमिस्त्री ओमपाल 45 वर्षीय पुत्र उजागरलाल के साथ मिलकर घर की पुरानी दीवार को तोड़ रहे थे। तभी अचानक पूरी दीवार ढह गई। जिससे दोनों लोग मलबे के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों और आसपास के लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला और एंब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.