लखनऊ, जनवरी 14 -- रायबरेली। रायबरेली सेमरी मार्ग पर गुरूबक्शगंज थाना क्षेत्र के देदौर गांव के पास स्थित दो सड़का के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप लोडर सड़क किनारे बने मकान के दीवार से टकरा गई। इस हादसे में पिकअप सवार दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिल एरिया थाना क्षेत्र के भागू का पुरवा मजरे रुस्तमपुर गांव के रहने वाले 21 वर्षीय सौरभ पुत्र सुरेश और 24 वर्षीय हिमांशु पुत्र बाबूलाल निवासी पूरे ठकुराइन मजरे उत्तरपारा थाना भदोखर के साथ बुधवार की सुबह पिकअप लोडर से गुरुबक्शगंज की ओर से रायबरेली की ओर जा रहे थे। इसी बीच देदौर दो सड़का से करीब तीन सौ मीटर पहले पिकअप अनियंत्रित होकर रोड से उतर गई तथा पीयूष मिश्रा के खाली पड़े मकान से जाकर टकरा गई। इसमें पिकअप सवार दोनों व्यक...