गंगापार, जनवरी 9 -- थरवई थाना क्षेत्र के बहरिया विकास खंड अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बसमहुआ में चोरों ने गुरुवार की रात अंदर रखा हुआ सामान गायब कर दिया। चोर पीछे दीवार तोड़कर अंदर घुसे हुए थे। शुक्रवार को सुबह दीवार टूटी देखकर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वहां पर कार्यरत शिक्षकों को दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापिका उर्वशी कुशवाहा विद्यालय पहुंची तो पता चला कि अंदर रखा हुआ एक गैस सिलेंडर, दो बैटरी, इनवर्टर, प्रिंटर, भगोना, 20 लीटर कुकर, 50 किलो चावल व बच्चों का वजन तोलने वाली मशीन गायब है। चोरी की सूचना 112 नंबर व लिखित सूचना थरवई पुलिस को दिया गया है। पुलिस अभी मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है। बता दे कि इस विद्यालय में इसके पहले भी कई बार चोरी हो चुकी है। मुकदमा दर्ज नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...