बांदा, जून 8 -- बांदा। संवाददाता कोतवाली देहात गुरेह गांव के मजरा शादी का पुरवा निवासी रानी के मुताबिक, पति तथा लड़का सुनील घर की बनी पुरानी दीवार ऊंची कर रहे थे। चार जून की सुबह सात बजे पड़ोस के ही दीपू व उसके भाई शनि ने लाठी-डण्डा व कुल्हाड़ी हमला कर दिया। दीवार बनाने से रोक दिया। पति महेन्द्र व बेटे सुनील को दौड़कर पीटा। पुलिस के आने पर आरोपित भाग निकले। दोनों पति और बेटा जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...