प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 4 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के लाखीपुर लरु गांव निवासी रामहर्ष के घर के सामने 28 फरवरी को शाम कुछ लोग दीवार बना रहे थे। उसके पिता राम दुलारे ने दीवार बनाने से मना किया तो लोग विवाद करने लगे। आरोप है कि जाति सूचक गालियां देते हुए उनको मारा पीटा। बेटा सोनू छुड़ाने गया तो उसका सिर फोड़ दिया। रामहर्ष की पत्नी फूलकली और उसकी देवरानी बीच बचाव करने गईं तो उन्हें भी मारापीटा। फूलकली की तहरीर पर पुलिस ने राय साहब, बच्चा, उदय, भज्जू, दीपेन्द्र गोल्डी, राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.