पीलीभीत, फरवरी 7 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम सकुटिया निवासी जीवनलाल पुत्र सुखलाल ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 4 फरवरी को गांव का ही भीमसेन पंचायत घर से मिलाकर दीवार बना रहा था। जिसका उसने विरोध किया। इससे नाराज होकर भीमसेन ने अपने परिवार के सुधीर कुमार और मनोज कुमार ने उसके साथ गाली गलौज की। जब उसने गाली देने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...