बलिया, दिसम्बर 17 -- नगरा। इलाके के मलप हरसेनपुर निवासी प्रिंस कुमार के घर में घुसे चोर मंगलवार की रात कीमती सामान समेट ले गये। बुधवार की सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। बताया जाता है कि रोज की तरह मंगलवार की रात परिवार के लोग भोजन करने के बाद मकान के अलग-अलग हिस्सों में सो गये। इसी बीच दीवार फांदकर अंदर पहुंचे चोर आलमारी आदि को तोड़कर उसमें मौजूद सोने-चांदी के गहनों और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गये। चोरी की इस घटना के बाद से गांव में दहशत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.