बांदा, जनवरी 3 -- बांदा। संवाददाता तिंदवारी कस्बा के विकास नगर में शनिवार को दीवार फांदकर घर के अंदर घुसे चोरों ने नकदी समेत लाखों के जेवरात पार कर दिए। गृह स्वामी साहब कुशवाहा ने बताया कि वह शनिवार को पानी लगाने के लिए खेत चला गया था। घर के लोग खाना देने गए थे। इस दौरन अज्ञात चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए। घर में रखा तीन जोड़ी पायल, पांच जोड़ी सोने की 100 ग्राम के दो मंगलसूत्र, दस हजार रुपये ले गए। शाम को जब खेत से घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...