गौरीगंज, जनवरी 16 -- अमेठी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाएं हुई हैं। पहली घटना में स्थानीय कस्बे के बाईपास पर एक मकान बन रहा था। जिसमें हजारों रुपए मूल्य के शटरिंग के सामान रखे हुए थे। जिन्हें चोर उठा ले गए। पीड़ित मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग किया है। वहीं केशव नगर में सुरेश कुमार का मकान बना हुआ है। जिसमें कोई रहता नहीं है। गुरुवार की रात बाउंड्रीवाल फांदकर मकान में घुसे चोरों ने मकान में की गई वायरिंग के सामान निकाल ले गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक रवि सिंह ने बताया कि जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.